अवैध उत्खनन / परिवहन /भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही जारी 03 ट्रेक्‍टर ट्राली और 06 डम्‍पर किए गए जप्‍त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 January 2026

अवैध उत्खनन / परिवहन /भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही जारी 03 ट्रेक्‍टर ट्राली और 06 डम्‍पर किए गए जप्‍त



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



अवैध उत्खनन / परिवहन /भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही जारी

03 ट्रेक्‍टर ट्राली और 06 डम्‍पर किए गए जप्‍त



नर्मदापुरम// कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन /भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है।

जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा 21 जनवरी 2026 को ग्राम-ग्वाडी, तह०-सिवनीमालवा से 01 ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक एम.पी.05 जेड. जे 4464 को रेत खनिज के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में रखा गया है एवं तह०-सोहागपुर से 01 ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक एम.पी.05 जेड जे5396 को रेत खनिज के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। 20 जनवरी 2026 को नर्मदा ब्रिज के पास डोंगरवाडा जिला-नर्मदापुरम से 01 डम्पर क्रमांक-आर.जे.09 जी.डी.4334 को रेत खनिज के ओवरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। 22 जनवरी 2026 को मालाखेडी से 01 ट्रेक्टर ट्राली को बजरी खनिज का अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना देहात में रखा गया है। तथा रेत के वाहनों की जांच के दौरान 05 डम्पर कमांक-आर.जे. 17 जी.बी. 1298, आर.जे. 17 जी.बी.3573. आर.जे. 19 जी.जे.0633, एम.पी.04 वाय. वाय 5838, आर.जे. 19 जी.जे.6632 को रेत खनिज के आवेरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।

उक्त कार्यवाहियों में जय सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, दिवेश मरकाम खनि अधिकारी नर्मदापुरम, दिव्यांशु नामदेव तहसीलदार नर्मदापुरम, पिंकी चौहान खनि निरीक्षक नर्मदापुरम, रंजीत चौहान नायब तहसीलदार सोहागपुर एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा।
उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।





No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here