नपाध्यक्ष और सभापतिगणों ने की जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं का तत्काल कराया समाधान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 January 2026

नपाध्यक्ष और सभापतिगणों ने की जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं का तत्काल कराया समाधान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष और सभापतिगणों ने की जनसुनवाई 

नागरिकों की समस्याओं का तत्काल कराया समाधान 


नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज नगरपालिका नीतू महेंद्र यादव और सभापति पार्षद निर्मला हंस राय एवं प्रेमा पंकज पांडेय उपस्थित रहीं। इस दौरान समस्या लेकर आए नागरिकों को गंभीरता से सुना तथा तत्काल मोबाइल लगाकर समस्याओं का समाधान कराया गया। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नपा में जनसुनवाई की जा रही है। आज विभिन्न प्रकार की समस्याएं आई जिनका नपाध्यक्ष और सभापतिगणों द्वारा समाधान किया गया। 

कोरीघाट क्षेत्र से महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि वहां पर एक अवैध रूप से टप रखा हुआ है जहां आवारा युवा आकर खड़े होते हैं। मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उक्त टप को हटाया जाए। नपाध्यक्ष ने तत्काल अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत को मोबाइल लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आधा दर्जन लोगों ने राशन कार्ड से अपना नाम समर्पित किया। साथ ही वार्ड 15 के नागरिकों द्वारा साफ सफाई व्यवस्था शिकायत की जिस पर तत्काल टीम को भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here