भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में कमिश्‍नर एवं कलेक्टर कार्यालय में 2 मिनट का मौन धारण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में कमिश्‍नर एवं कलेक्टर कार्यालय में 2 मिनट का मौन धारण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में कमिश्‍नर एवं कलेक्टर कार्यालय में 2 मिनट का मौन धारण


नर्मदापुरम/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को कमिश्‍नर एवं कलेक्टर कार्यालय में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। मौन धारण प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक किया गया। इस दौरान, सायरन की आवाज से सूचना दी गई, जो 10:59 बजे से 11:00 बजे तक और समाप्ति के बाद 11:02 बजे से 11:03 बजे तक बजाया गया।

मौन धारण के दौरान संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी, उपायुक्त विकास डीएन पटेल सहित कमिश्‍नर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कलेक्‍टर कार्यालय में अपर कलेक्टर अनिल जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों की स्मृति में मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।



No comments:

Post a Comment

माखन कीर पुनः बने ग्राम डोंगरवाड़ा सरपंच श्री कीर द्वारा नर्मदा पूजन के बाद ग्राम डोंगरवाड़ा के सरपंच का पुनः पदभार ग्रहण किया

  माखन कीर पुनः बने ग्राम डोंगरवाड़ा सरपंच श्री कीर द्वारा नर्मदा पूजन के बाद ग्राम डोंगरवाड़ा के सरपंच का पुनः पदभार ग्रहण किया मनोज सोनी एडि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here