सीएमओ ने की नगर पालिका में शाखा वार कार्यों की समीक्षा सौंपे गए दात्यिवों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करें : मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 July 2026

सीएमओ ने की नगर पालिका में शाखा वार कार्यों की समीक्षा सौंपे गए दात्यिवों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करें : मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीएमओ ने की नगर पालिका में शाखा वार कार्यों की समीक्षा 

सौंपे गए दात्यिवों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करें : मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। नपा में आयोजित बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों एवं सौंपे गए कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि सीएमओ श्री देशमुख द्वारा निर्देशित किया गया कि विशेष रूप से हितग्राहीमूलक योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही न बरती जाए।

स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता, लापरवाही, उदासीनता अथवा शासन के निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित सेवा नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी की स्वयं की होगी। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त निर्देशों का पालन किए जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान नपा के उपयंत्री, राजस्व शाखा, स्वच्छता शाखा सहित नपा के समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपी का वाहन जब्त, 87 बल्क लीटर शराब बरामद एके एन न्यूज नर्मदा पुरम

नर्मदापुरम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपी का वाहन जब्त, 87 बल्क लीटर शराब बरामद एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  नर्मदापुरम// कलेक्टर ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here