केसला ब्लॉक में कृषि रथ पहुंचा गांव-गांव, किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

केसला ब्लॉक में कृषि रथ पहुंचा गांव-गांव, किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


केसला ब्लॉक में कृषि रथ पहुंचा गांव-गांव, किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी


नर्मदापुरम// मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि रथ विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दे रहा है। शुक्रवार को कृषि रथ ग्राम पंचायत चांदोंन, पथरौटा एवं पांडुखेड़ी पहुंचा, जहां कृषकों के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि रविकांत सिंह, सहायक संचालक कृषि शैलेन्द्र राठौर, सहायक संचालक कृषि एस.एल. इवने, पवारखेड़ा कृषि महाविद्यालय से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओ. टोप्पो, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के उईके, कृषि विस्तार अधिकारी दीपक चौरे, सुश्री गौरी नंदा गुहे, उद्यान विस्तार अधिकारी के.के. रघुवंशी तथा जे फार्म से अनिकेत ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। संगोष्ठी के दौरान किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से आगामी जायद सीजन में मूंग की उन्नत किस्मों तथा मूंगफली की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने फसल प्रबंधन, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा कीट-रोग नियंत्रण के विषय में व्यवहारिक सुझाव दिए। इस अवसर पर ई-टोकन व्यवस्था, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि यंत्रों की उपलब्धता एवं जे-फार्म सर्विस जैसी सुविधाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।


No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here