मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
अश्रुपूर्ण आंखों से जेसीडी श्री दोहर की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
जेसीडी दुर्लभ व्यक्तित्व के अधिकारी हैं, कमिश्नर कार्यालय उन्हें हमेशा अपनी स्मृतियों में याद रखेगा -कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी
जेसीडी श्री दोहर के सेवानिवृत्ति पर कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हुए भावुक
नर्मदापुरभ/ सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के अधिकारी संयुक्त आयुक्त विकास जी सी दोहर 30 जनवरी को अपनी शासकीय सेवा के 37 वर्ष 08 माह पूरे कर सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृत्ति अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण आंखों से भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय के सभी कर्मचारी काफी भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि श्री दोहर ने लगभग 38 वर्ष की अपनी शासकीय सेवा पूरी मेहनत एवं लगन एवं निष्ठा के साथ संपादित की। उनका सेवा काल अतुलनीय है उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। श्री दोहर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नर्मदा पुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने श्री दोहर के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि श्री दोहर दुर्लभ व्यक्तित्व के धनी है। उनका कार्यकाल हमेशा कमिश्नर कार्यालय में एक अविस्मरणीय रूप में याद रहेगा। कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उनके सहयोग और निष्ठा को हमेशा अपनी स्मृति में संजोकर रखेंगे। आयुक्त कार्यालय हमेशा उन्हें मिस करेगा। कमिश्नर श्री तिवारी ने कहा कि श्री दोहर ने कमिश्नर कार्यालय की छवि को उत्कृष्ट बनाया। उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि वह कभी किसी बात पर नाराज नहीं होते थे और ना ही सौंपे गए किसी भी कार्य को करने से मना करते थे। यह पक्ष हर अधिकारी में नहीं होता है। श्री दोहर का स्वभाव बहुत ही अच्छा रहा है और वे हमेशा कार्यालय का सहयोग करते रहे। उन्होंने कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित सभी विभाग एवं अधिकारियों की ओर से उन्हें सेवानिवृत्ति के पश्चात सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। कमिश्नर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम सब ने श्री दोहर के साथ कार्य किया।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री दोहर का पुष्प मालाओं एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कमिश्नर श्री तिवारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कमिश्नर कार्यालय की कर्मचारी दिव्या चौहान एवं अंजली दुबे ने कहां की आज का यह क्षण आभार एवं कर्तव्य से भरा हुआ है। श्री दोहर की निर्णय लेने की क्षमता अनुपम थी कठिन परिस्थितियों में भी हमेशा कर्मचारियों का बेहतर से बेहतर मार्गदर्शन किया करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य करने की सही दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्री दोहर की कमी हमेशा खलेगी। ईआर ईएस के श्री राजेंद्र गजभिए ने कहा कि सेवानिवृत्ति का क्षण कठिन होता है और यह सभी शासकीय सेवकों के जीवन में यह क्षण आता है। उन्होंने कहा कि श्री दोहर के साथ कार्य करना उनके जीवन के लिए एक स्मरणीय याद के रूप में हमेशा रहेगा। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने कहा कि श्री दोहर का व्यक्तित्व सौम्य और सहयोगात्मक रहा है। उन्होंने उनके सेवानिवृत्ति जीवन के पश्चात सुखद भविष्य की कामना की। उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल ने कहा कि आज विदाई समारोह में उनके दिल में एक अलग ही प्रकार की हलचल और बेचैनी हो रही है। उन्होंने कहा 1 फरवरी से श्री दोहर हमारे बीच कार्यालय में नहीं रहेंगे। यह क्षण भावुक कर देने वाला है। श्री दोहर से सभी ने काम करना सीखा। उनके बिना कार्यालय सूना लगेगा।
अपने सेवानिवृत्ति अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जी सी दोहर ने कहा कि कमिश्नर कार्यालय से उनकी बहुत सी यादें जुड़ी है। लगभग साढ़े 6 वर्ष तक उन्होंने नर्मदा पुरम में अपनी सेवाएं दीं है। उन्होंने इस दौरान बहुत से अविस्मरणीय पलों को सभी के साथ साझा किया और कहा कि ई ऑफिस सिस्टम से कार्य करना हम सब के साथ कमिश्नर कार्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ई ऑफिस सिस्टम से कार्य करने में नर्मदापुरम संभाग प्रदेश में टॉप पर है इस दौरान 5700 फाइलों का ट्रांजैक्शन किया गया साथ ही 3000 पत्र ई ऑफिस सिस्टम से प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि कमिश्नर कार्यालय एक आदर्श कार्यालय है और यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी उत्कृष्ट है। उन्होंने आगे भविष्य में करने वाले कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव ने एक विदाई गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अवधेश मालवीय ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन आई टी समन्वयक डी एन व्यास ने किया।
सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग राजाराम मीणा संभागीय सलाहकार आरसीएमएस भूपेंद्र गुर्जर दीपक चौबे राजेश रघुवंशी ललित गढ़वाल अवधेश मालवीय गजेंद्र सिंह राजपूत, विनीत साहू, माया सैनी, निरंजन तरुण चौधरी, सौरभ महेश्वरी, वीरेंद्र कलसिया, कमलेश मालवीय, सौरभ श्रीवास्तव, अर्चना दुबे एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment