परंपरा और प्रशिक्षण का सुंदर संगम, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल में स्पिक-मैक कार्यशाला आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 January 2026

परंपरा और प्रशिक्षण का सुंदर संगम, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल में स्पिक-मैक कार्यशाला आयोजित


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


परंपरा और प्रशिक्षण का सुंदर संगम, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल में स्पिक-मैक कार्यशाला आयोजित 


नर्मदा पुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल परिसर में स्पिक-मैके के सहयोग से एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यशाला-सह-डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत सरस्वती पूजन के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण कला, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय  ओडिसी नृत्यांगना सुश्री लावण्या घोष तथा स्पिक-मैके के कोऑर्डिनेटर सुनील बाजपेई उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगना सुश्री घोष ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय ओडीसी नृत्य की विभिन्न भंगिमाओं, मुद्राओं एवं उनके भावार्थ की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और जिज्ञासा के साथ इस कार्यशाला में भाग लिया। प्रशिक्षण के पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य भंगिमाओं ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने उद्बोधन में स्पिक-मैके के कोऑर्डिनेटर सुनील बाजपेई ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को भारतीय शास्त्रीय कला से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यालय के निदेशक डॉ. आशीष चटर्जी एवं विद्यालय परिवार को इस सार्थक पहल के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी एवं उप प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया उपस्थिति रहीं। प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन अंजुली चौबे द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन विद्यालय के लिए एक स्मरणीय एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा।



No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here