मां नर्मदा जयंती महोत्सव एवं गौरव दिवस की सभी नगर वासियों को नगर पालिका परिषद की और से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं समस्त अतिथिगणों का स्वागत वंदन अभिनंदन मां नर्मदा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सेठानी घाट पर शाम को होगा मुख्य कार्यक्रम, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आएंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 January 2026

मां नर्मदा जयंती महोत्सव एवं गौरव दिवस की सभी नगर वासियों को नगर पालिका परिषद की और से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं समस्त अतिथिगणों का स्वागत वंदन अभिनंदन मां नर्मदा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सेठानी घाट पर शाम को होगा मुख्य कार्यक्रम, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आएंगे


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मां नर्मदा जयंती महोत्सव एवं गौरव दिवस की सभी नगर वासियों को नगर पालिका परिषद की और से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं समस्त अतिथिगणों का स्वागत वंदन अभिनंदन 

मां नर्मदा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

सेठानी घाट पर शाम को होगा मुख्य कार्यक्रम, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आएंगे 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। शहर में मां नर्मदा जयंती महोत्सव के अन्तर्गत सेठानी घाट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। गौरतलब है कि माघ शुक्ल सप्तमी के दिन मां नर्मदा का जन्मोत्सव बडी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।

 इस अवसर पर अल सुबह से ही मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने के लिए विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं को भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं मुख्य कार्यक्रम शाम को सेठानी घाट होगा जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां नर्मदा का पूजन अर्चन एवं अभिषेक करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पूर्ण तैयारी की गई है।

 मां नर्मदा के मौरछली स्थित मंदिर से दोपहर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी और जल कलश को मंच पर ले जाया जाएगा जहां मां नर्मदा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान शहर सहित जिलेभर के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष समस्त पार्षदो एवं सीएमओ ने सभी को मां नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं और बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here