नर्मदा जयंती पर विद्यार्थियों को आस्था व पर्यावरण संरक्षण का संदेश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 January 2026

नर्मदा जयंती पर विद्यार्थियों को आस्था व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नर्मदा जयंती पर विद्यार्थियों को आस्था व पर्यावरण संरक्षण का संदेश


नर्मदापुरम। शनिवार को पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल, नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम समिति संचालक अरुण शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ माँ नर्मदा की पावन नर्मदा स्तुति के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।

इस अवसर पर समिति संचालक अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि माँ नर्मदा का पावन उद्गम स्थल अमरकंटक है, जहाँ से उनका अवतरण होकर वे मध्य भारत की जीवनरेखा के रूप में प्रवाहित होती हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी हमारी संस्कृति, आस्था, कृषि एवं पर्यावरण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से माँ नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने, जल संरक्षण को अपनाने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान माँ नर्मदा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विद्यालय परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशा चौबे की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन माँ नर्मदा के जयघोष, नर्मदा अष्टक के पाठ एवं आरती के साथ किया गया। अंत में विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया तथा सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here