नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम की छात्राओं ने किया राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दी बधाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 January 2026

नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम की छात्राओं ने किया राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दी बधाई

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

 

नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम की छात्राओं ने किया राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दी बधाई 


नर्मदा पुरम। नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में एक बार फिर विद्यालय, नर्मदापुरम एवं मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। राजस्थान के किशनगढ़ में आयोजित 9वीं आर.सी. महेश्वरी मेमोरियल नेशनल टूर्नामेंट 2026 में विद्यालय की U-14 बालिका फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एम.आई.एस. राजस्थान की टीम को 1–0 से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस प्रतियोगिता में

सादिया हुसैन को बेस्ट स्कोरर / बेस्ट प्लेयर, दिव्यांशी गोस्वामी को बेस्ट गोलकीपर,का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।विद्यालय के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल एवं डायरेक्टर श्रीमती निशा अग्रवाल का टूर्नामेंट के प्रारंभ से ही निरंतर सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद खिलाड़ियों व कोचों के लिए प्रेरणास्रोत रहा, जिससे टीम का उत्साह और आत्मविश्वास और भी प्रबल हुआ। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इमरान खान सर कोऑर्डिनेटर श्रीमती श्वेता शुक्ला सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी विशेष बधाई दी, जिनके सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन से छात्राएँ इस मुकाम तक पहुँच सकीं। यह जीत न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे नर्मदापुरम एवं मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हम कामना करते हैं कि भविष्य में भी नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here