इंदौर की पेयजल संबंधी घटना को लेकर नगरपालिका की पेयजल शाखा सतर्क सीएमओ ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण लीकेज पाइप लाइन 24 घंटे में ठीक करने के दिए निर्देश 30 साल से अधिक पुरानी पाइप लाइन के सर्वे करने के निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 January 2026

इंदौर की पेयजल संबंधी घटना को लेकर नगरपालिका की पेयजल शाखा सतर्क सीएमओ ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण लीकेज पाइप लाइन 24 घंटे में ठीक करने के दिए निर्देश 30 साल से अधिक पुरानी पाइप लाइन के सर्वे करने के निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


इंदौर की पेयजल संबंधी घटना को लेकर नगरपालिका की पेयजल शाखा सतर्क 

सीएमओ ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण 

लीकेज पाइप लाइन 24 घंटे में ठीक करने के दिए निर्देश 

30 साल से अधिक पुरानी पाइप लाइन के सर्वे करने के निर्देश

 

नर्मदापुरम्। इंदौर की पेयजल संबंधी घटना को लेकर स्थानीय नगरपालिका भी सक्रिय हो गई है। जहां जहां से गंदे पानी की शिकायत आ रही थी वहां की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही शिकायत के आधार पर नगर के  वार्डों में पुरानी पाइप लाइनें भी बदली जा रही है। चेम्बर्स की सफाई कराई जा रही है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए नगरपालिका की टीम सक्रियता से कार्य कर रही है। 


सीएमओ ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण 


जल प्रदाय शाखा प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रसूलिया में डाली जा रही पाइप लाइन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही जहां पर भी टंकियों से पानी सप्लाई हो रही वहां सृदृढ़ व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। 


लीकेज की शिकायत का 24 घंटे के अंदर करें निराकरण 


श्री पाराशर ने बताया कि सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा नगर के किसी भी वार्ड से पानी लीकेज और गंदे पानी की शिकायत आती है तो उसका 24 घंटे के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही स्थानीय जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों को पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण कर कार्यालय में सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। 


पाइप लाइन बदली 


उपयंत्री पाराशर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर ग्वालटोली वार्ड 31 में, प्रताप नगर रसूलिया में पाइप लाइन बदली गई है। साथ ही आर्दश नगर वार्ड 13 में पाइप लाइन बदलने का कार्य प्रगतिरत है। 

सर्वे करने के निर्देश 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने स्थानीय जल शाखा प्रदाय के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित कर 30 वर्ष से अधिक पुरानी पेयजल सप्लाई का सर्वे करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त जल प्रदाय शाखा के समस्त कर्मचारी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में कोई जो भी लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here