शहर में बसंत पंचमी की रही धूम, कलमकारों ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की मां सरस्वती के प्रकटोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर हुई पूजन अर्चन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 23 January 2026

शहर में बसंत पंचमी की रही धूम, कलमकारों ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की मां सरस्वती के प्रकटोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर हुई पूजन अर्चन


 

शहर में बसंत पंचमी की रही धूम, कलमकारों ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की

मां सरस्वती के प्रकटोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर हुई पूजन अर्चन 


नर्मदापुरम। बसंत पंचमी पर विद्या, बुद्धि कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की मंदिरों, कार्यालयों और में पूजा अर्चना की गई। मां सरस्वती के प्रकटोत्सव के पावन पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग और महा सिद्धि योग बने। विद्या की देवी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। संस्थाओं और कार्यालय में कलमकारों ने मां की पूजा की पुष्पांजलि अर्पित की और प्रसाद का वितरण किया। वहीं विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ  के पदाधिकारी सहित अनेक पत्रकारों और समाजसेवियों ने सरस्वती की विधिवत् पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद लिया। वही आईसीसीमॉल में कलमकारों ने मां सरस्वती की पूजा पाठ की इसके साथ ही चौहान निवास में भी मां सरस्वती की पूजा हुई। वहीं शहर के अनेक स्थानों पर मां की आराधना कर प्रसाद वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here