माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव पर स्थापित किया गया अस्थाई अस्पताल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 January 2026

माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव पर स्थापित किया गया अस्थाई अस्पताल


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव पर स्थापित किया गया अस्थाई अस्पताल


नर्मदापुरम/ माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय, नर्मदापुरम द्वारा सेठानी घाट पर अस्थायी अस्पताल स्थापित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत एवं सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कमले के मार्गदर्शन में तैयार की गई स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत कार्यक्रम की अवधि के दौरान दो दिनों तक 24 घंटे डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर एवं आवश्यक चिकित्सा स्टाफ की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इस अस्थायी अस्पताल में श्रद्धालुओं को त्वरित प्राथमिक उपचार, आकस्मिक चिकित्सा सहायता तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति का तुरंत समाधान हो सके और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।


No comments:

Post a Comment

सीएमओ ने किया बीटीआई नाले का निरीक्षण साफ सफाई के साथ पंप हाउस की जानकारी ली मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   सीएमओ ने किया बीटीआई नाले का निरीक्षण   साफ सफाई के साथ पंप हाउस की जानकारी ली  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here