रेत का ओवरलोड परिवहन करते 08 डम्पर एवं मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 डम्पर जप्त जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कड़ी कार्यवाही जारी है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 February 2026

रेत का ओवरलोड परिवहन करते 08 डम्पर एवं मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 डम्पर जप्त जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कड़ी कार्यवाही जारी है



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

रेत का ओवरलोड परिवहन करते 08 डम्पर एवं मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 डम्पर जप्त

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कड़ी कार्यवाही जारी है 



एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है।

 खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा शुक्रवार को ग्राम-जासलपुर, तह०-नर्मदापुरम से 01 ट्रक क्रमांक MP09 GG 2643 को रेत का ओवरलोड परिवहन करते, मोहासा औद्योगिक क्षेत्र से 02 डम्पर क्रमांक- MP16 H 1782 एवं MP37 GA 2555 को मिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़े किये गये हैं। 

तहसील इटारसी में रेत के 07 ओवरलोड डम्पर क्रमशः क्रमांक RJ09 GE 2297, MP12 H 4646, MP12 ZF 6774, MP47 H 7707, MP47 ZC5783, MP09 BG 0542 एवं RJ09 GE 6453 को जप्त कर कृषि उपज मण्डी परिसर इटारसी एवं थाना परिसर रामपुर गुर्रा में सुरक्षार्थ खड़े किये गये हैं।

उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी निलेश शर्मा,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम जय सोलंकी, तहसीलदार इटारसी श्रीमती सुनिता साहनी, जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, प्र० खनि निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते, सिपाही हेमन्त राज एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन नर्मदापुरम।श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में बच्चो...

Post Top Ad

Responsive Ads Here