1 मई 2026 से प्रारंभ होगी देश जनगणना प्रक्रिया देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जनगणना 2027 दो चरणों में होगा पूरा जनगणना कार्यक्रम संपन्न जिले में 16 एवं 17 फरवरी को किया जाएगा प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण सत्र - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 February 2026

1 मई 2026 से प्रारंभ होगी देश जनगणना प्रक्रिया देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जनगणना 2027 दो चरणों में होगा पूरा जनगणना कार्यक्रम संपन्न जिले में 16 एवं 17 फरवरी को किया जाएगा प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण सत्र


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


1 मई 2026 से प्रारंभ होगी देश जनगणना प्रक्रिया

देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जनगणना 2027

दो चरणों में होगा पूरा जनगणना कार्यक्रम संपन्न

जिले में 16 एवं 17 फरवरी को किया जाएगा प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण सत्र


नर्मदापुरम।  1 मई से देश में जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ हो जाएगा। 2027 जनगणना देश की प्रथम ऐसी जनगणना होगी जिसमें डिजिटल माध्यम से तथा मोबाइल एप्लीकेशन एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा तदुपरांत फरवरी 2027 में द्वितीय चरण संपादित किया जाएगा। जनगणना 2027 के तहत आंकड़ों के प्रभावी संकलन के लिए देश में प्रथम बार डिजिटल टूल्स का उपयोग कर जानकारी संकलित की जाएगी जिससे पूरी प्रक्रिया के तहत सटीक एवं व्यवस्थित डेटा संकलन को सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में भी जनगणना 2027 के तहत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के निर्देश अनुसार जनगणना कार्यक्रम में संलग्न होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारी के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य तैयारियों को प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त संबंध में 16 एवं 17 फरवरी को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमें जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान जिले के समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार), (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को प्रशिक्षित किया जायेगा।


स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना


आगामी जनगणना वर्ष 1872 से सोलहवीं एवं स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी जिससे संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों का निष्पादन जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के तहत किया जाता है। इस दौरान प्राप्त व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णतः गोपनीय होती है और इसे किसी अन्य के साथ साझा नहीं किया जाता' साथ ही एकत्रित की गई व्यक्तिगत जानकारी को कहीं पर भी साक्ष्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। जनगणना 2027 के प्रगणक, पर्यवेक्षक या कोई अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के ओटीपी या बैंक डिटेल्स की मांग नहीं की जाएगी।


देश की प्रथम डिजिटल जनगणना


जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जिसमें एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेन्सस् मेनेजमेन्ट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाइन भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वगणना वेब पोर्टल विकसित किया जाएगा।


जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।


जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा। समय सीमा में किसी भी प्रकार का विस्तार या परिवर्तन नहीं किया जाएगा।


जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 से 30 मई-26 तक आयोजित होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी।


जनगणना के डिजिटल टूल्स


जनगणना 2027 में स्व गणना पोर्टल (S E), मोबाइल ऐप (HLO APP) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। इसी क्रम में मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जाएगा। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से मैनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। जनगणना डिजिटल माध्यम से होनी है तो डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा। घर-घर जाकर घर, मकान एवं व्यक्ति की गणना करेंगे। जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, इसके अंतर्गत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, प्रशासनिक इकाइयों की फ्रीजिंग, राज्य शासन के विभिन्न स्तर पर जनगणना पदाधिकारी की नियुक्ति एवं जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण की अधिसूचना के साथ पूछे जाने वाले 33 प्रश्न भी जारी किये जा चुकी है।


000 2026 से प्रारंभ होगी देश जनगणना प्रक्रिया

देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जनगणना 2027

दो चरणों में होगा पूरा जनगणना कार्यक्रम संपन्न

जिले में 16 एवं 17 फरवरी को किया जाएगा प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण सत्र


नर्मदापुरम। 1 मई से देश में जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ हो जाएगा। 2027 जनगणना देश की प्रथम ऐसी जनगणना होगी जिसमें डिजिटल माध्यम से तथा मोबाइल एप्लीकेशन एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। 

जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा तदुपरांत फरवरी 2027 में द्वितीय चरण संपादित किया जाएगा। जनगणना 2027 के तहत आंकड़ों के प्रभावी संकलन के लिए देश में प्रथम बार डिजिटल टूल्स का उपयोग कर जानकारी संकलित की जाएगी जिससे पूरी प्रक्रिया के तहत सटीक एवं व्यवस्थित डेटा संकलन को सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में भी जनगणना 2027 के तहत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के निर्देश अनुसार जनगणना कार्यक्रम में संलग्न होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारी के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य तैयारियों को प्रारंभ कर दिया गया है।

 उक्त संबंध में 16 एवं 17 फरवरी को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमें जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान जिले के समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार), (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को प्रशिक्षित किया जायेगा।


स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना


आगामी जनगणना वर्ष 1872 से सोलहवीं एवं स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी जिससे संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों का निष्पादन जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के तहत किया जाता है। इस दौरान प्राप्त व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णतः गोपनीय होती है और इसे किसी अन्य के साथ साझा नहीं किया जाता' साथ ही एकत्रित की गई व्यक्तिगत जानकारी को कहीं पर भी साक्ष्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। जनगणना 2027 के प्रगणक, पर्यवेक्षक या कोई अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के ओटीपी या बैंक डिटेल्स की मांग नहीं की जाएगी।


देश की प्रथम डिजिटल जनगणना


जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जिसमें एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेन्सस् मेनेजमेन्ट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाइन भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वगणना वेब पोर्टल विकसित किया जाएगा।


जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।


जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा। समय सीमा में किसी भी प्रकार का विस्तार या परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 से 30 मई-26 तक आयोजित होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी।


जनगणना के डिजिटल टूल्स


जनगणना 2027 में स्व गणना पोर्टल (S E), मोबाइल ऐप (HLO APP) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। इसी क्रम में मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जाएगा। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से मैनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। जनगणना डिजिटल माध्यम से होनी है तो डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा। घर-घर जाकर घर, मकान एवं व्यक्ति की गणना करेंगे। जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, इसके अंतर्गत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, प्रशासनिक इकाइयों की फ्रीजिंग, राज्य शासन के विभिन्न स्तर पर जनगणना पदाधिकारी की नियुक्ति एवं जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण की अधिसूचना के साथ पूछे जाने वाले 33 प्रश्न भी जारी किये जा चुकी है।



No comments:

Post a Comment

ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड क...

Post Top Ad

Responsive Ads Here