14 से 16 फरवरी तक लगेगा प्रसिद्ध तिलक सिंदूर मेला, प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाएँ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 February 2026

14 से 16 फरवरी तक लगेगा प्रसिद्ध तिलक सिंदूर मेला, प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाएँ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

14 से 16 फरवरी तक लगेगा प्रसिद्ध तिलक सिंदूर मेला,

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाएँ



नर्मदापुरम। जिले का प्रसिद्ध तिलक सिंदूर मेला 14 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं एसडीएम इटारसी के मार्गदर्शन में मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

मेले के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत केसला को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अनुविभागीय दंडाधिकारी इटारसी द्वारा लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला परिसर में लगभग 200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित लेआउट के अनुसार दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मेला अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एमपीईबी इटारसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की नियमित जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद एवं जनपद पंचायत द्वारा अग्निशामक यंत्र और फायर फाइटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मेला परिसर में 20 शुष्क शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड क...

Post Top Ad

Responsive Ads Here