मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जनगणना–2027 कार्य में संवेदनशीलता बरतते हुए पूरी प्रक्रिया का अनुसरण करे पूरा अमला : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना
जनगणना 2027 हेतु अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन
दूसरे दिन जनगणना 2027 के लिए तैयार पोर्टल की विधिवत जानकारी से अधिकारियों को कराया गया अवगत
नर्मदापुरम/ मंगलवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में जनगणना 2027 की आवश्यक जानकारी से जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों हेतु आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को जनगणना के लिए तैयार किया गए सेंसस मैनेजमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम के संबंध में वास्तविक रूप से व्यावहारिक प्रस्तुति के माध्यम से अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान ट्रेनिंग मैनेजमेंट, एचएलओ मैनेजमेंट, पोर्टल तथा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न मॉड्यूल संबंध में विगतवार जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा सभा कक्ष में उपस्थित जिले के समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार), (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न संसाधनों का किस प्रकार से उपयोग किया जाना है तथा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों की, सुपरवाइजर आदि जनगणना में संलग्न होने वाले कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी दी।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर, प्रगणकों सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने हेतु आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही उनकी वृहद स्तर पर ट्रेनिंग भी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर करवाई जाए। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जनगणना से जुड़े कार्यों तथा तिथियां एवं नागरिकों के कर्तव्य तथा अन्य जानकारी के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की जानकारी के एकत्रीकरण करने के समय पर सटीकता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना की संपूर्ण कार्यवाही के दौरान संवेदनशीलता भी आवश्यक रूप से बरती जाए।
इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि अनुविभागीय जनगणना अधिकारी है वह यह सुनिश्चित करें कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से कार्य योजना तैयार की जाए। जनगणना 2027 के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर प्रशिक्षण बैच की व्यवस्था कैसे करें इस दिशा में भी अधिकारियों द्वारा जनगणना में संलग्न होने वाले शासकीय अमले को कार्योन्मुख किया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल जैन सहित समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार), (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment