मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने वार्ड 27 में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया
वार्ड नं. 30 में बन रही सड़क का निरीक्षण किया
नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर में चहुंओर विकास कार्य चल रहे हैं
नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर में चहुंओर विकास कार्य चल रहे हैं। चौक चौराहों के चौड़ीकरण के साथ ही वार्डों की सड़कों का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड 27 की पार्षद बिंदिया मांझी के वार्ड में बीटीआई क्षेत्र में कायाकल्प अभियान के तहत बनने वाली सड़क का का कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर उपयंत्री आयुषी रिछारिया, पार्षद बिंदिया मांझी, निर्माण एजेंसी के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम पं. सौरभ थापक द्वारा संपन्न कराया गया। ध्यान रहे कि उक्त विकास कार्यों का भूमि पूजन अतिथिगणों द्वारा पूर्व में संपन्न किया जा चुका है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार है कि बीटीआई क्षेत्र का नगरपालिका अध्यक्ष विशेष ध्यान रख रहीं हैं। बीटीआई क्षेत्र में नवीन सीसी रोडों, हाईमास्ट लैंप, बिजली के पोल लगवाए जा रहे हैं। सौगात मिलने पर सभी वार्डवासियों ने तालियां बजाकर और पुष्प माला पहनाकर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं वार्ड पार्षद श्रीमती मांझी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण के साथ ही समय सीमा में पूर्ण करें जिससे वार्डवासियों को जल्द से जल्द नई सड़क का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि नागरिकों ने आज वार्ड में जो भी समस्याएं बताई हैं उनका समाधान कराएंगे।
इसी तरह वार्ड 30 में बन रही सीसी रोड का भी मंगलवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके वार्ड पार्षद रेखा यादव और वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी नगरपालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

No comments:
Post a Comment