पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 February 2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण


नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट एवं महिला संबंधी प्रकरण शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन में विश्वास बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय  में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर से आए नागरिक अपनी समस्याओं का प्रत्यक्ष निराकरण पा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी पड़ने की संभावना, सतर्क और सावधान रहें प्रदेश के कुछ स्थानों में अलर्ट जारी, लू चलेगी

  आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी पड़ने की संभावना, सतर्क और सावधान रहें  प्रदेश के कुछ स्थानों में अलर्ट जारी, लू चलेगी  नर्मदा पुरम। नौतपा हो...

Post Top Ad

Responsive Ads Here