पिपरिया पुलिस ने बस में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह को किया गिरफ्तार बस मे हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलाशा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 February 2026

पिपरिया पुलिस ने बस में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह को किया गिरफ्तार बस मे हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलाशा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

पिपरिया पुलिस ने बस में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

बस मे हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलाशा


पिपरिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  06/08/25 दोपहर के समय  फरियादी राजेश वर्मा निवासी परराहदेह नर्मदापुरम की पत्नी अंजली वर्मा अपने पिता के साथ नर्मदापुरम से उसके मायके सेमरी हरचंद किशोर बस से आई थी, जो पिपरिया बस स्टैण्ड पर बस बदलने के दौरान यह लोग बस मे अपना बैग रखकर बस से नीचे उतरकर ठेले पर जाकर फल खरीदने लगे, इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति ने इनके बैग के अंदर रखा छोटा पर्स चुरा लिया जिसमे सोने चांदी के जेवरात एवं कुछ नगदी रुपये रखे थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित कुमार यादव द्वारा टीम गठीत कर आरोपियो की तलाश हेतु निर्देशित किया था। विवेचन के दौरान सीसीटीव्ही कैमरे एवं तकनीकि साक्ष्यो के माध्यम से अज्ञात आरोपीगणो की पतारसी की गई एवं आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर लगाये गए मामले मे आरोपियो की पहचान बाबी दर्जी, मेघ सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर यादव जिला हाथरस उत्तर प्रदेश के रुप मे हुई जिसकी तलाश कर पूर्व मे पुलिस द्वारा अलीगढ एवं हाथसर टीम भेजकर दो आरोपीगण मेघ सिंह व ननंद किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियो ने पूछताछ पर चोरी किये जेबरात आगरा तरफ के सुनार को बेचना बताया है।

 17.फरवरी को आरोपी बाबी दर्जी एवं देवेन्द्र सिंह को विशेष स्थान से गिरफ्तार किया गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा मे पूछताछ की जा रही है, अब तक मामले मे चोरी किये जेबरात बेचने से प्राप्त 70000/- रुपये नगद बरामदगी हो चुकी है। मामले के जेबरात सुनार को बेचे गए है जिसकी पहचान कर ली गई है उसकी तलाश की जा रही है जो पुलिस की दबिश के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड के संबंध मे जानकारी ली जा रही है।

अब तक गिरफ्तार आरोपीः  नंदकिशोर यादव पिता मलखान यादव उम्र 36 साल निवासी, मिर्जापुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, मेघसिंह पिता मुरलीधर उम्र 45 साल निवासी ऐहान जिला हाथसर उत्तर प्रदेश, बाबी उर्फ देवेन्द्र सिंह दर्जी पिता सुनेहरी लाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम ऐहान जिला हाथरस उत्तर प्रदेश

उल्लेखनीय भूमिका :- थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशावाह, सउनि सुशील कुशवाह, प्र.आर. योगेश यादव, प्र.आर. महेन्द्र गौर, प्र.आर. अरुण जुदेव, आर. अतुल विश्वकर्मा, आर. मोहसीन खान, आर. हेमंत पटेल, आर. अमरदास, आर. ललित हरणे, आर. स्नेह साहूआर. जितेन्द्र (सायबर सेल) ।


No comments:

Post a Comment

बिजली उपभोक्‍ता स्‍मार्ट मीटर को अपनाएं और बिजली बिल में बचत की शुरुआत करें स्मार्ट मीटर से दिन में बिजली जलाना 20% तक सस्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब तक 9 लाख 18 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  बिजली उपभोक्‍ता स्‍मार्ट मीटर को अपनाएं और बिजली बिल में बचत की शुरुआत करें स्मार्ट मीटर से दिन में बिजली जलाना 20%...

Post Top Ad

Responsive Ads Here