बस स्टैंड की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की बैठक, प्रशासन से चर्चा का आश्वासन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 February 2026

बस स्टैंड की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की बैठक, प्रशासन से चर्चा का आश्वासन


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


बस स्टैंड की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की बैठक, प्रशासन से चर्चा का आश्वासन


नर्मदा पुरम। बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं को लेकर आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय और नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने बस मालिकों एवं बस एजेंटों के साथ बैठक कर चर्चा की।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने शहर के व्यापारियों, छात्रों और आम जनता को हो रही परेशानियों से बस मालिकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बसों के अनियमित ठहराव और अव्यवस्था के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर बस मालिकों और एजेंटों ने आश्वासन दिया कि यदि 10 मिनट का निर्धारित स्टॉपेज तय किया जाता है तो वे सभी उसका पालन करने के लिए सहमत हैं।

नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने बस स्टैंड पर नगर पालिका की ओर से सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने बस संचालकों को बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही एसडीएम एवं आरटीओ अधिकारी से चर्चा कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।, इस अवसर पर कांग्रेस नेताओम सेन, शेख रमजान अतुल तिवारी, सोनू बकोरिया, पिंकी शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल रेक्रवार,अनूप गाचले, मनीष सोनी राजेंद्र गोस्वामी, बबलू बस्तार्वर,सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

बिजली उपभोक्‍ता स्‍मार्ट मीटर को अपनाएं और बिजली बिल में बचत की शुरुआत करें स्मार्ट मीटर से दिन में बिजली जलाना 20% तक सस्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब तक 9 लाख 18 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  बिजली उपभोक्‍ता स्‍मार्ट मीटर को अपनाएं और बिजली बिल में बचत की शुरुआत करें स्मार्ट मीटर से दिन में बिजली जलाना 20%...

Post Top Ad

Responsive Ads Here