हनुमानगढ़ी बजरंग मंदिर के पुजारी की हत्या का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम चिल्लौद के ही निवासी सौरभ बानवंशी (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 February 2026

हनुमानगढ़ी बजरंग मंदिर के पुजारी की हत्या का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम चिल्लौद के ही निवासी सौरभ बानवंशी (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


हनुमानगढ़ी बजरंग मंदिर के पुजारी की हत्या का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम चिल्लौद के ही निवासी सौरभ बानवंशी (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया



एके एन न्यूज नर्मदा पुरम/ बनखेड़ी। पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। मामला ग्राम चिल्लौद स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी की हत्या से जुड़ा है, जिसे आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। गुरुवार सुबह बनखेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिल्लौद के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले पुजारी शिवशंकर तिवारी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। हत्यारे ने वारदात के बाद शव को चटाई से ढंक दिया था ताकि किसी को शक न हो। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बनखेड़ी, निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

पुलिस टीम ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बारीकी से साक्ष्यों की तलाश की और स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए। संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम चिल्लौद के ही निवासी सौरभ बानवंशी (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पुजारी शिवशंकर तिवारी के साथ पुराना विवाद चल रहा था। 5 फरवरी की रात करीब 2 बजे, जब पुजारी मंदिर में सो रहे थे, तब आरोपी ने नशे की हालत में उन पर ईंट और पत्थर से चेहरे व सिर पर घातक प्रहार किए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सनस के साथ एसआई परसराम मालवीय, आरक्षक अभिषेक सोनी, प्रधान आरक्षक बद्रीप्रसाद करोचे, आरक्षक विकास मेहरा, आरक्षक देवेश शुक्ला और साइबर सेल के आरक्षक संदीप यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here