दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 February 2026

दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन


नर्मदापुरम।श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. कुनाल चौधरी एवं  इस्मिता चौधरी ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की सही देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. चौधरी ने बच्चों को बताया कि प्रतिदिन दो बार ब्रश करना, मीठी वस्तुओं का सीमित सेवन करना तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराना आवश्यक है। श्रीमती इस्मिता चौधरी ने भी बच्चों को दांतों की स्वच्छता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय समझाए।

विद्यालय की प्राचार्या अदिति चतुर्वेदी ने शिविर के समापन पर डॉ. कुनाल चौधरी एवं इस्मिता चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।शिविर के आयोजन में विद्यालय स्टॉफ का सहयोग रहा। शिविर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here