भाषणकला बच्चों का खेल नहीं, इस बात को द चैम्प्स फन स्कूल के बच्चों ने किया खारिज तीन दिवसीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 February 2026

भाषणकला बच्चों का खेल नहीं, इस बात को द चैम्प्स फन स्कूल के बच्चों ने किया खारिज तीन दिवसीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भाषणकला बच्चों का खेल नहीं, इस बात को द चैम्प्स फन स्कूल के बच्चों ने किया खारिज

 तीन दिवसीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा 


नर्मदा पुरम।‌ ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल के रामायण हॉल में दो दिवसीय पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन स्कूल के रामायण हॉल में 13 एवं 14 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

13 फरवरी को प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। वहीं 14 फरवरी को प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों का फाइनल राउंड तथा एक्सटेम्पोरे प्रतियोगिता का प्रथम एवं अंतिम चरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्री-प्राइमरी फाइनल विजेताओं, प्राइमरी फाइनल विजेताओं तथा प्राइमरी वर्ग के एक्सटेम्पोरे प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों आर.के. गुप्ता ( एडिशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर), डॉ हंसा व्यास (सेवानिवृत्त प्राध्यापक), राजेश शर्मा (प्राचार्य, एस.पी.एम स्कूल ), डॉ. जयश्री निमजे (अस्सिटेंट प्रोफेसर, मैथमेटिक डिपार्टमेंट, नर्मदा महाविद्यालय) ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती विजया जैन, श्रीमती शीतल कंकाले एवं श्रीमती महेंद्र कौर रहीं।

सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बच्चों एवं अभिभावकों को जीवन में आगे बढ़ने, निरंतर प्रयास करते रहने तथा सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। इन्होंने कहा कि हमें बच्चों से जीवन जीना सीखना चाहिए, अन्य ने अभिभावकों को बच्चों को डांटने के बजाय प्रोत्साहित करने की सलाह दी। सभी ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी एवं प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। पूर्व में अपने संबोधन में प्राचार्य ने  अभिभावकों का स्वागत किया तथा बच्चों को जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री मनीषा तोमर, सुश्री प्रिया निगम, सुश्री ऋचा सोनी एवं सुश्री प्रियंका खत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं सुश्री खुशी पटेल रहीं।इस अवसर पर अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और तालियों की गूंज के साथ हुआ

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल के एनसीसी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here