मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नगर में निकले भगवान जगन्नाथ, फूलों से पटी नगर की सड़कें, उमड़ा भक्तों का सैलाब
24 जुलाई तक गुंडीचा भवन में रहेंगे प्रभु जगन्नाथ जी
भीषण गर्मी होने पर भी, भारी रहा भक्तों का उत्साह
जगन्नाथ महाप्रभु ने नगर भ्रमण कर दिये भक्तों को दर्शन
नर्मदापुरम। जगत के स्वामी अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में विराजित भगवान जगन्नाथ गुरुवार को जब अपने सम्पूर्ण वैभव के साथ भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर में निकले तो भक्तों का उत्साह चरम पर रहा।भगवान के स्वागत में भक्तों ने शहर की सड़कों को फूलों से पाट दिया। प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। लोगों ने भगवान की पूजन अर्चन करने के साथ ही भक्तों का अभूतपूर्व उत्साह देखते ही बन रहा था जैसे कि हम नर्मदा पुरम में नहीं जगन्नाथ पुरी में खड़े होकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं।
आज भीषण गर्मी भी भक्तों के उत्साह को तोड़ नहीं पाई। प्रभु का प्रातः ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा द्वारा विधिवत पूजन किया गया। उसके बाद प्रभु गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले। भगवान की रथ यात्रा 11 बजे रामजी बाबा समाधि स्थल से आरंभ हुई। उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शाम करीब 5 बजे गुंडिचा भवन स्वयंवरम गार्डन पहुंची। यहां भगवान को विधिवत रथ से उतार कर गुंडीचा भवन में विराजित किया गया। अब भगवान यहां 24 जुलाई तक रहेंगे भगवान की वापसी रथ यात्रा 24 जुलाई को गुंडीचा भवन से अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाडा के लिए प्रस्थान करेगी। गुंडीचा भवन में 24 तारीख तक विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा।
अखाड़ों का प्रदर्शन
रथ यात्रा में नगर के अखाड़े मालखेड़ी, ग्वालटोली और भीलपुरा के अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किए गए। लोग उनका प्रदर्शन देखकर आश्चर्यचकित हो गए।
*मुस्लिम समाज द्वारा पूजन अर्चन*
साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल प्रस्तुत करते हुए शहर के मुस्लिम समाज और सिख समुदाय द्वारा भी भगवान की पूजा अर्चना करने साथ ही भक्तों का स्वागत किया गया।
*हुई फूलों की बारिश*
रथ यात्रा में शामिल भक्तों के स्वागत अनेक स्थानों पर लोगों ने किया। पूजन और स्वागत करने वालों ने राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक विजय पाल सिंह, रामजीबाबा समाधि के डा विजय महंत, खंडेलवाल परिवार, सांसद दर्शन सिंह चौधरी मित्र मंडल, अर्चना पुरोहित, शरीफ राइन, सिख संगत से अध्यक्ष, चित्र गुप्त समाज, नितिन सराठे, घंटी वाले हलवाई, राकेश फौजदार, अग्रवाल समाज, वैभव शर्मा, सागर शिवहरे, दीपक महाला, नीरज फोज़दार, श्याम शिवपुरिया, अतुल श्रीवास्तव, अंकित पटेल, संजीव मिश्रा, एसएनजी विद्यालय, कन्या शाला विद्यालय परिवार, आशीष द्विवेदी, जयश्री अस्पताल, चौहान परिवार माखन नगर रोड, धन कामेश्वरी बैंक, राजस्थान मिष्ठान भंडार मालाखेड़ी, सराफा चौक और शर्मा परिवार, समेरिटन्स स्कूल जुमेराती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की।


No comments:
Post a Comment