13 मार्च को शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था नर्मदापुरम में आयोजित होगा संभाग स्‍तरीय वृहद युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 March 2026

13 मार्च को शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था नर्मदापुरम में आयोजित होगा संभाग स्‍तरीय वृहद युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

13 मार्च को शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था नर्मदापुरम में आयोजित होगा

संभाग स्‍तरीय वृहद युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला


नर्मदापुरम/ युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘’संभाग स्‍तरीय वृहद युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला” का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम के तत्वावधान में शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को किया जायेगा।

रोजगार मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था नर्मदापुरम में संपन्न होगा। मेले में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भी भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभाग भागीदारी करेंगे। साथ ही निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी।  

मेले के सफल संचालन हेतु कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना द्वारा डिप्‍टी कलेक्‍टर नर्मदापुरम श्रीमती बबीता राठौर को रोजगार मेले का संपूर्ण प्रभार सौंपते हुए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।



No comments:

Post a Comment

समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष अनुसार  इस वर्ष भी खेल और युवा कल्याण विभाग और जिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here