जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 March 2026

जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी


नर्मदापुरम/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने जानकारी दी है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सतत एवं नियमित रूप से की जा रही है तथा वर्तमान खपत को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले की आवश्यकता के अनुरूप एलपीजी गैस का भी पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी के स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों का क्रय करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीज़ल का भंडारण न करें।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here