कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन की घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर सख्त कार्यवाही भोजनालयों व होटलों में घरेलू व अनाधिकृत सिलेंडर उपयोग पर संयुक्त कार्रवाई, कई स्थानों से सिलेंडर किए जब्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 March 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन की घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर सख्त कार्यवाही भोजनालयों व होटलों में घरेलू व अनाधिकृत सिलेंडर उपयोग पर संयुक्त कार्रवाई, कई स्थानों से सिलेंडर किए जब्त


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन की  घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर सख्त कार्यवाही

भोजनालयों व होटलों में घरेलू व अनाधिकृत सिलेंडर उपयोग पर संयुक्त कार्रवाई, कई स्थानों से सिलेंडर किए जब्त


नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर में औचक निरीक्षण कर भोजनालयों, रेस्टोरेंट एवं होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनाधिकृत उपयोग एवं भंडारण की जांच की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सतरस्ता स्थित विक्रांत होटल से एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसी प्रकार जीआरवी होटल से एक अनाधिकृत रूप से भंडारित व्यावसायिक सिलेंडर जप्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान डोमिनोज़ से भी पांच अनाधिकृत व्यावसायिक सिलेंडरों की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त मैंगो मेनिया होटल की भी जांच की गई। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड स्थित होटल काका श्री एवं होटल पहलवान में असुरक्षित परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों की बिक्री तथा अनाधिकृत रूप से मदिरा विक्रय एवं परोसने की शिकायत मिलने पर पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here