सीईओ जिला पंचायत ने किया शासकीय विभागों का औचक निरीक्षण कार्यालय में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों को दिये नोटिस - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 March 2026

सीईओ जिला पंचायत ने किया शासकीय विभागों का औचक निरीक्षण कार्यालय में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों को दिये नोटिस


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीईओ जिला पंचायत ने किया शासकीय विभागों का औचक निरीक्षण

कार्यालय में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों को दिये नोटिस 


नर्मदापुरम/ जिले में विभागों में लगातार मोनिटरिंग की जा रही है इसी तारतम्य में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने जिला मुख्यालय पर स्थित विभागों का औचक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान मत्स्य एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दो कर्मचारी अपनी सीट पर उपस्थित नहीं पाए गए। सीईओ जैन द्वारा कुछ समय प्रतीक्षा करने के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली एवं ड्यूटी समय में गैर हाजिर पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किए गए।

सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी शासन के निर्देश अनुसार दी गई समयावधि पर कार्यालय में उपस्थित रहें और कार्य में लापरवाही न बरतें। उन्होंने बायोमेट्रिक मशीन की स्थिति एवं उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की जानकारी भी मांगी। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here