मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
राजेंद्र धाकड़ बने अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष
युवाओं में खुशी की लहर, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। समाजसेवी एवं पत्रकार राजेंद्र धाकड़ को अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही समाजजनों और युवाओं में उत्साह की लहर देखने को मिली। सोशल मीडिया पर उन्हें बड़ी संख्या में बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
गौरतलब है कि श्री धाकड़ लंबे समय से समाजसेवा, पत्रकारिता और विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे दैनिक समाचार पत्र एवं टीवी न्यूज़ के जिला ब्यूरो के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नर्मदापुरम में युवाओं की एक सशक्त टीम के साथ उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी उनका प्रभाव देखा जाता है।उनकी संगठन क्षमता, सामाजिक सक्रियता और युवाओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए महासभा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व वे राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद में संयोजक के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं। कॉलेज जीवन के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका अदा की। समाज सेवा के साथ-साथ वे खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को समाज में नई ऊर्जा और नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। समाजजनों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। श्री धाकड़ के जिला अध्यक्ष बनने से उनके साथियों और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समाज के वरिष्ठ जनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाज हित में कार्य करेंगे।

No comments:
Post a Comment