हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित, 81.89% रहा जिला परिणाम; मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 April 2026

हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित, 81.89% रहा जिला परिणाम; मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित, 81.89% रहा जिला परिणाम; मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम


नर्मदापुरम। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आज हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 81.89 प्रतिशत रहा। इस वर्ष जिले में कुल 10,542 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 8,633 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

श्रेणीवार परिणाम

उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का विवरण निम्नानुसार है

 प्रथम श्रेणी 6,878 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी 1,759 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी 04 विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे 1,906 विद्यार्थियों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है; माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा उन्हें द्वितीय अवसर प्रदान किया जाएगा। यह परीक्षा 7 मई से आयोजित की जाएगी।

विषयवार मेरिट में जिले के टॉपर विभिन्न संकायों (Streams) में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है गणित विषय सेमेरिटन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की अवनी गोईया (पिता  प्रेमेन्द्र गोईया) ने 478 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान विषय स्वामी दयानंद सरस्वती हायर सेकेंडरी के छात्र आदित्य लोवंशी (पिता  राकेश लोवंशी) ने 473 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान पाया।

 कॉमर्स विषय गुरुनानक पब्लिक स्कूल इटारसी के निखिल सोनी (पिता  राकेश कुमार सोनी) ने 476 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही, सरस्वती हायर सेकेंडरी के एक अन्य छात्र ने भी 473 अंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आर्ट्स विषय शासकीय सांदीपनी विद्यालय इटारसी की छात्रा अंशिका सराठे (पिता भूरे लाल सराठे) ने 466 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी, नर्मदापुरम ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

No comments:

Post a Comment

हेंडबाल ग्रीष्म कालीन शिविर जारी

  हेंडबाल ग्रीष्म कालीन शिविर जारी नर्मदापुरम। खेल विभाग नर्मदा पुरम के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल एवं कुराश खेल प्रशिक्षण शि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here