मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
महाराष्ट्र सरकार की उपमुख्यमंत्री एवं समिति की सदस्य श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार से
उनके आवास ‘देवगिरी’ में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने शिष्टाचार भेंट की
नर्मदा पुरम। “संसदीय स्थायी समिति (महिला सशक्तिकरण)” के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार की माननीय उपमुख्यमंत्री एवं समिति की सदस्य श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार से उनके आवास ‘देवगिरी’ में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए उनके पूज्य पतिदेव एवं महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी तथा नीति-निर्माण में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने के विषय पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


No comments:
Post a Comment