नपा में कार्यालय अधीक्षक ने की जन सुनवाई नाली निर्माण, संबल कार्ड हेतु आए आवेदन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 16 April 2026

नपा में कार्यालय अधीक्षक ने की जन सुनवाई नाली निर्माण, संबल कार्ड हेतु आए आवेदन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 नपा में कार्यालय अधीक्षक ने की जन सुनवाई 

नाली निर्माण, संबल कार्ड  हेतु आए आवेदन 


नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में  कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने आवेदकों की विभिन्न समस्याएं सुनी तथा संबंधित शाखा को समाधान करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में पार्षद रेखा यादव, पार्षद गणेश बाबरिया आदि भी उपस्थित थे। 

कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने हेतु जनसुनवाई की गई। आज गुरूवार को वार्ड क्रमांक 20 के आवेदक मनोज कुमार महुले द्वारा संबल कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। 

साथ ही वार्ड 32 लश्कर चौक के पास नाली निर्माण एवं सफाई को लेकर आवेदन आए। वहीं दीवार जर्जर हालत में होने के उपरांत उसे डिस्मेंटल करने की आवेदक द्वारा मांग की गई। जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों पर कार्रवाई करने हेतु संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

हेंडबाल ग्रीष्म कालीन शिविर जारी

  हेंडबाल ग्रीष्म कालीन शिविर जारी नर्मदापुरम। खेल विभाग नर्मदा पुरम के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल एवं कुराश खेल प्रशिक्षण शि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here