मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर किया आत्मीय स्वागत
नर्मदापुरम// प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार को नर्मदापुरम जिले के तहसील सिवनी मालवा आगमन हुआ। स्थानीय हेलीपैड पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीता सरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपल सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, अन्य जन प्रतिनिधि गण, नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment