नपा के अमृतसभाकक्ष में सीएमओ ने ली सुपरवाईजर और पर्यवेक्षकों की बैठक जनगणना कार्य की समीक्षा की सभी पर्यवेक्षक 14 मई तक जनगणना का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें : सीएमओ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 12 May 2026

नपा के अमृतसभाकक्ष में सीएमओ ने ली सुपरवाईजर और पर्यवेक्षकों की बैठक जनगणना कार्य की समीक्षा की सभी पर्यवेक्षक 14 मई तक जनगणना का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें : सीएमओ


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपा के अमृतसभाकक्ष में सीएमओ ने ली सुपरवाईजर और पर्यवेक्षकों की बैठक 

जनगणना कार्य की समीक्षा की 

सभी पर्यवेक्षक 14 मई तक जनगणना का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें : सीएमओ 


नर्मदापुरम्। जनगणना चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा मंगलवार को नपा के अमृतासभाकक्ष में जनगणना कार्य की समीक्षा की गई है। इस अवसर पर प्रभारी जिला जनगणना अधिकारी शालिनी वर्मा, एएसओ श्री बिहारी, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, लिपिक सुनील राठौर उपस्थित रहे। 

सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए समस्त पर्यवेक्षकों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा 14 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी 14 मई तक कार्य पूर्ण नहीं करेगा उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनगणना कार्य में जो भी कठिनाइयां आ रही है उनका समाधान कराएं। 

कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा पर्यवेक्षकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अत: इसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here