मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन
शनिवार-रविवार, 30-31 मई 2026 को सेठानी घाट तिलक भवन के सामने नर्मदापुरम मे
किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ अर्जित करे
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आम महोत्सव का आयोजन शनिवार-रविवार, 30-31 मई 2026 को सेठानी घाट तिलक भवन के सामने नर्मदापुरम मे किया जा रहा है। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं, गौरतलब है कि विभिन्न बगीचों से आए उत्तम गुणवत्ता वाले विभिन्न किस्म के आमों का इस दो दिवसीय महोत्सव में आइए और अनुभव कीजिए जिला प्रशासन, नर्मदापुरम द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आम महोत्सव में आमो की विभिन्न वैरायटी का लाभ अर्जित करे।
मालूम हो कि सेठानी घाट तिलक भवन के सामने आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों और आमजनों को आम की कई किस्मों से परिचित कराना है। नर्मदांचल के बाग-बगीचों में लगे आमों की प्रदर्शनी और आम महोत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से पचमढ़ी सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर होता आ रहा है।
गौरतलब है कि आम महोत्सव में जिले के निजी क्षेत्र, शासकीय फार्मों तथा प्राकृतिक रूप से उत्पादित आम की विभिन्न किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बाम्बेग्रीन, तोतापरी, अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा और मालगोआ जैसी अनेक किस्में शामिल होंगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी कृषकों, जनसामान्य से अपील की है कि वे 30 एवं 31 मई को सेठानी घाट पर पहुंचकर इस आम महोत्सव का लाभ उठाएं।

No comments:
Post a Comment