मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित
सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम सिवनी मालवा विजय राय द्वारा बीती रात क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों/ वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार, केंद्रों के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों की लंबी लाइनों को व्यवस्थित कर केंद्र परिसर के भीतर खड़ा करवाया गया। जिससे मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े होने के कारण कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। आपातकालीन स्थिति में यदि कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा होता है, तो वह दूर से ही दिखाई दे सके, इसके लिए वाहनों पर रेडियम की पट्टियाँ लगाना अनिवार्य किया गया है। मौके पर उपस्थित एसडीएम ने स्वयं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम की पट्टियाँ चिपकाईं। साथ ही उन्होंने किसानों और चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
समिति प्रबंधकों और वेयरहाउस मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परिस्थिति में वाहन सड़क पर अस्त-व्यस्त न खड़े हों। इस हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि रात के समय सड़कों के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधेरे के कारण पीछे से आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती है। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए रेडियम की पट्टियाँ वाहनों पर चस्पा की गई ताकि वाहन दूर से ही चमके, एवं आने जाने वाले वाहन सावधानी के साथ निकल सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।

No comments:
Post a Comment