मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर गनेरा बस स्टैंड पर
ग्रामवासियों द्वारा शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
माखन नगर। ग्राम पंचायत गनेरा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा ग्राम क्षेत्र में संचालित वाइन शॉप की दुकान हटाये जाने की मांग पिछले काफी समय से निरंतर की जा रही है। उक्त वाइन शॉप के कारण ग्राम में सामाजिक एवं धार्मिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है तथा ग्रामवासियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि उक्त वाइन शॉप- प्राचीन माँ नर्मदा मंदिर एवं श्री हनुमान मंदिर से लगभग 40 मीटर की दूरी पर स्थित है।साथ ही श्रीकृष्ण आदर्श स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने संचालित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मालूम हो कि माँ नर्मदा नदी से पाँच किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित है, जबकि मध्य प्रदेश शासन की आबकारी नीति के अनुसार यह प्रतिबंधित क्षेत्र की श्रेणी में आता है।
समस्त ग्रामवासियों द्वारा गनेरा बस स्टैंड पर शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि जनभावनाओं एवं स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करें। इस संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को ग्रामवासियों द्वारा ज्ञापन भी सौंपे गए हैं।


No comments:
Post a Comment