मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जन शिक्षण संस्थान की प्रबंधन मंडल बैठक संपन्न
संस्थान के सुचारु संचालन हेतु नई समितियों का गठन किया गया
संस्थान के निर्देशक विनीत सेसिल की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। जन शिक्षण संस्थान की प्रबंधन मंडल की प्रथम बैठक 18 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष का स्वास्थ्य खराब होने के कारण, ऑनलाइन माध्यम से बैठक को संबोधित किया। संस्थान के निर्देशक विनीत सेसिल की उपस्थिति में आयोजित बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे। संस्थान के सुचारु संचालन हेतु नई समितियों का गठन किया गया।
प्रबंधन मंडल के नए उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन हुआ। वर्षभर के कार्यों एवं प्रशिक्षण उपलब्धियों की समीक्षा की गई।कौशल विकास मंत्रालय से प्राप्त आदेशों पर विचार कर अनुपालन हेतु निर्णय लिए गए एवं सदस्यों ने संस्थान के विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में शासकीय अधिकारी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कैनरा बैंक, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, शा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य प्रतिनिधि आदि सदस्यो के साथ अशासकीय सदस्य एवं स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन मध्यान्ह भोजन उपरांत किया गया।

No comments:
Post a Comment