ग्रीष्म कालीन शतरंज शिविर का हुआ समापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 30 May 2026

ग्रीष्म कालीन शतरंज शिविर का हुआ समापन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


ग्रीष्म कालीन शतरंज शिविर का हुआ समापन


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। पंडित रामलाल शर्मा उ. मा.विद्यालय में ग्रीष्म कालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण शर्मा अध्यक्ष विद्यालय संचालन समिति एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्राचार्य सुधीर मिश्रा थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पं. रामलाल शर्मा उ. मा.विद्यालय में एक मात्र का ग्रीष्म कालीन शतरंज प्रतिशिक्षण शिविर लगाया गया था। इस शिविर में जिला शतरंज संघ के अधिकारियों द्वारा लगभग पचास बच्चों को प्रातः 9 से 11 बजे तक प्रशिक्षित किया जाता था।

समापन के अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष त्रिपाठी जी, पूर्व अध्यक्ष दुबे, श्री मेहरा, दिनेश शर्मा, के.पी.मालवीय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरूण शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों एवं माता-पिता को इस शिविर में भाग लेने पर प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में दिनेश शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा बच्चों को स्वल्पहार वितरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here