खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल से गठित संभागीय उड़न दस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम फैक्ट्रीयो का औचक निरीक्षण किया लाइसेंस कंडीशन में पाई गई अनियमितता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 30 May 2026

खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल से गठित संभागीय उड़न दस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम फैक्ट्रीयो का औचक निरीक्षण किया लाइसेंस कंडीशन में पाई गई अनियमितता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल से गठित संभागीय उड़न दस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा प्रशासन के 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम फैक्ट्रीयो का औचक निरीक्षण किया

लाइसेंस कंडीशन में पाई गई अनियमितता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। शनिवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल से गठित संभागीय उड़न दस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम फैक्ट्रीयो का औचक निरीक्षण किया। 

जिसमें नावेल्टी फ्रोजेन फूड्स रैसलपुर एवं सरिता आइसक्रीम नर्मदापुरम की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई लाइसेंस कंडीशन में पाई गई अनियमितता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। 

साथ ही नावेल्टी फ्रोजेन फूड्स से आइसक्रीम आइस कैंडी सहित साइट्रिक एसिड, मिल्क पाउडर, फ्लेवर आदि के 07 नमूने और सरिता आइस क्रीम से ओरेंज लॉली , नारियल बुरा, साइट्रिक एसिड, वेजिटेबल फैट आदि के 05 नमूने जांच हेतु लिये गए। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजें जा रहे है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जावेगा। जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।


No comments:

Post a Comment

हेंडबाल ग्रीष्म कालीन शिविर जारी

  हेंडबाल ग्रीष्म कालीन शिविर जारी नर्मदापुरम। खेल विभाग नर्मदा पुरम के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल एवं कुराश खेल प्रशिक्षण शि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here