अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 May 2026

अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न


नर्मदा पुरम । अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा ने पटवा समाज की नवीन प्रदेश के 33 कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्ष,एवं ब्लाक अध्यक्ष को नियुक्त कर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम सेठानी घाट पटवा धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

इस आयोजन में  सोहागपुर  विधायक विजय  पाल सिंह की अध्यक्षता में ,पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिशंकर जायसवाल एवं, राजसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं मध्य प्रदेश शासन के कोशल विकास विभाग एवं रोजगार कल्याण विभाग राज्य मंत्री गौतम टेटवाल कार्यक्रम में पहुंचे, गौतम टेटवाल ने अपने उद्बोधन में पटवा समाज की उत्पत्ति पटवा समाज का व्यवसाय और पटवा समाज का संपूर्ण समाज में -पटवा समाज का योगदान को लेकर अपने उद्बोधन दिए, पटवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष  श्रीकांत पटवा एवं उनकी प्रदेश स्तरीय टीम ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग विधायक मंत्रियों एवं सांसदों से (पटवा कल्याण बोर्ड) के गठन एवं विश्वकर्मा योजना में शामिल करने के लिए पटवा बोर्ड का गठन करें ऐसी अनेक विधायकों को ज्ञापन सौंप कर और मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए ज्ञापन सोपा है। कार्यक्रम में पधारे प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा कर और जल्द से जल्द पटवा कल्याण बोर्ड के गठन की बात रखूगा और मुझे उम्मीद ही नहीं विश्वास है जल्द  पटवा कल्याण बोर्ड का गठन करवाकर रहूंगा, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 45 जिलों से पटवा समाज के जिला अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय एवं ब्लॉक और बड़ी तादाद में समाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, कार्यक्रम  का समापन विधायक सीतासारण शर्मा की उपस्थिति में मां नर्मदा की भव्य आरती पटवा समाज मंगल भवन के सौजन्य से समस्त जिले के समाज बंधुओ के द्वारा की गई l

                                                        


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न नर्मदा पुरम । अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा के बैनर तले प...

Post Top Ad

Responsive Ads Here