मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व तैयारियों जोरों पर
इस दौरान योग शिविर एवं जन जागरूकता गतिविधियां की जा रही आयोजित
नर्मदापुरम।आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्रीराम करोंजिया के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत जिलेभर में योग जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। *“घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग”* अभियान के तहत जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नियमित योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजित योग शिविरों में आज दिनांक तक लगभग 1468 लाभार्थियों द्वारा सहभागिता कर योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया है। आमजन उक्त कार्यक्रम से यूट्यूब लिंक के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।[YouTube Live Yoga Session (https://youtube.com/live/BMVrryXePqs?feature=share&utm_source=)
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.नीरज सिंह यादव ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा देशव्यापी जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु “100 Days Free Live Yoga Sessions” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जनआंदोलन के रूप में स्थापित करना तथा आमजन के दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करना है। इस अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग नर्मदापुरम के समस्त आयुष औषधालयों द्वारा अब तक लगभग 10,000 से अधिक लाभार्थियों का पंजीयन कराया जा चुका है, जो निशुल्क ऑनलाइन योग सत्रों के माध्यम से नियमित योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पुष्कर ने जानकारी दी कि इच्छुक नागरिक [MOA Habit Yoga Portal](https://moa.habit.yoga?utm_source.com) के माध्यम से अथवा टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर पंजीयन कर प्रातः एवं सायंकाल आयोजित निशुल्क ऑनलाइन योग सत्रों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ करोंजिया ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे स्वास्थ्य कल्याण को बढ़ावा मिलेगा तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन में जिला नर्मदापुरम की महत्वपूर्ण सहभागिता होगी।

No comments:
Post a Comment