युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 11 जून को होमसाइंस कालेज में रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 7 June 2026

युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 11 जून को होमसाइंस कालेज में रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 11 जून को होमसाइंस कालेज में 

रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व


नर्मदापुरम। कलेक्‍टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 11 जून को शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्‍संबंध में कलेक्‍टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्‍व सौंप कर उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार कलेक्‍टर ने रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का दायित्‍व अपर कलेक्‍टर नर्मदापुरम बृजेन्‍द्र रावत को सौंपा है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्‍य कार्यो एवं व्‍यवस्‍थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गए है। 

संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों का आगमन होगा जिसमें प्रमुख रूप से ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मोहासा औद्योगिक क्षेत्र, माखन नगर नर्मदापुरम, ट्राइडेट बुधनी, वर्धमान बुधनी, टी एम गुजरात, पांडव होटल्स ,आईसर, मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट औबेदुल्लागंज लिमिटेड टाटा मोटर्स सहित कुल मिलाकर 20 कंपनियां मेले में उपस्थित रहेगी। छात्र छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला से लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

कलेक्टर ने पुराने एवं नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों को नवीन भवन में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

  कलेक्टर ने पुराने एवं नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों को नवीन भवन में स्थानांतरित करने के दिए न...

Post Top Ad

Responsive Ads Here