मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया
नर्मदा पुरम। स्थानीय मालवी अस्पताल के स्पंदन हाल मे कलचुरी समाज नर्मदापुरम अध्यक्ष डॉ श्रवण मालवी कि अध्यक्षता मे नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) रवि मालवीय के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत मे अध्यक्ष डॉ श्रवण मालवी द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन मे रवि मालवीय कि उपलब्धियां बताते हुए उनके उत्कृस्ट कार्यो का उल्लेख किया एवं श्री मालवीय को सामाजिक गतिविधियों कि जानकारी देते हुए सुझाव एवं समस्याएं बताई।
तत्पश्चात रवि मालवीय द्वारा सभी सामाजिक जनो को आश्वास्त करते हुए कहा कि वे सदैव समाज हित मे साथ खड़े रहे साथ हि उनका ज्यादा से ज्यादा प्रयास रहेगा कि समाज के जरूरत मंदो तक शासन कि समस्त योजनाओं कि जानकारी पहुचे एवं उन्हे उनका अधिकतम लाभ मिले। जल्द हि सामाजिक स्तर पर एक बड़ा आयोजन करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम मे श्री मालवी का सामाजिक जनो द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जगदीश मालवीय, गणेशरम मालवीय, हंस राय, महेश चौकसे, मणिशंकर राय, गोविंद राय, सेठी चौकसे, अर्पित मालवीय, इटारसी से हरिश मालवीय, अशोक मालवीय, नरेश मालवीय, उमा मालवीय, विवेक चौकसे, सुभाष मालवीय सहीत अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन हंस राय एवं अंत मे आभार महेश चौकसे द्वारा व्यक्त किया गया।



No comments:
Post a Comment