विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा का जिलेभर में पौधारोपण शुरू - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 June 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा का जिलेभर में पौधारोपण शुरू


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा का जिलेभर में पौधारोपण शुरू


नर्मदापुरम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में पौधारोपण कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभाओं के नगर ग्राम के वार्ड एवं पंचायतों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

     नरेन्द्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पार्टी के सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया एवं उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान, प्लास्टिक कम करें, वृक्ष अधिक लगाएं - प्रीति शुक्ला

जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और कपड़े के थैलों का इस्तेमाल बढ़ाएं। प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल संरक्षण करना एवं वृक्षारोपण को जन अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मां नर्मदा तट से शुरू हुआ भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, 24 मंडलों में लगाए गए पौधे

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने माखननगर मंडल के ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित मां नर्मदा तट पर अजेरा वाले महाराज जी के आश्रम में पौधारोपण किया इस दौरान नर्मदापुरम नगर मंडल में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुर मंडल में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, इटारसी नगर मंडल में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, आरी मंडल में विजयपाल सिंह, भीलटदेव मंडल में प्रेमशंकर वर्मा, पिपरिया नगर में ठाकुरदास नागवंशी ने पौधारोपण किया। । इस अभियान के अंतर्गत जिले के 24 मंडलों में पौधे लगाए गए एवं पौधों के पालक नियुक्त किये। अभियान टोली सदस्य गोपाल दास दूदानी, लोकेश तिवारी, रीता ठाकुर, दुर्गेश चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के लिये आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया  नर्मदा पुरम। स्थानीय मालवी ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here