मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदा पुरम। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संचालनालय आयुष विभाग भोपाल के आदेश एवं जिला आयुष अधिकारी डा एस. आर.करोंजिया के निर्देशन में ज़िला आयुष कार्यालय नर्मदापुरम आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष विंग सहित ज़िले के समस्त आयुष औषधालयों में पौधों का रोपण किया।
जिसमें प्रमुख रूप से कार्यालय जिला आयुष अधिकारी एवं आयुर्वेद चिकित्सालय में OHIA ग्रुप के प्रेसिडेंट प्रदीप जैन एवं उनके सक्रिय सदस्यों द्वारा इस वृक्षारोपण अभियान में विशेष योगदान दिया गया। इस अवसर पर डॉ.अक्षय जैन, आरएमओ डॉ सविता पुष्कर, आयुष विंग प्रभारी डॉ. एके पुष्कर, डॉ. गौरव भेरुआ, कार्यालय व चिकित्सालय स्टाफ सहित सभी बड़े उत्साह से प्रकृति संरक्षण के अभियान में भाग लिया।

No comments:
Post a Comment