मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया
नर्मदा पुरम । संदीपनी शासकीय कृषि उमावि पवारखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण शिक्षण कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संगीता मालवीय, संस्था की इको क्लब प्रभारी श्रीमती प्रीति शुक्ला दुबे, कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार बाबरिया एवं कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत स्तंभ संस्था प्रमुख प्राचार्य संदीपन नीखर ने आज 5जून विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर उपस्थित हुए सभी विद्यार्थियों सदस्यों स्टाफ को अवगत कराया गया।
एक पौधे को रोपित करने से उसके बड़े होने तक वातावरण को, आस पास परिवेश को पर्यावरण संरक्षण को कितना लाभ मिलता है, अवैध वनों की कटाई नदी तालाब झरने पोखर कुआं के अतिक्रमण एवं दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके संरक्षण की आवश्यकता आने वाले समय में अत्यधिक है, इस अवसर पर श्रीमती मालवीय ने कहा है कि वायुमंडल में गैसों के संतुलन बनाए रखने के लिए, पौधा रोपित होना जरूरी है जिससे कि हमारा समाज सुरक्षित रहेगा, इस अवसर पर श्रीमती शुक्ला ने कहा है कि, आज नैसर्गिक सौंदर्यता प्रकृति पर्यावरण के बारे में सभी चिंतित हैं परंतु पहल कोई भी नहीं कर रहा है। आप हम सब मिलकर समाज को एक नई दिशा दें सकते हैं और इस बिगड़ते हुए पर्यावरण को सुधार, सकते है। इस अवसर पर श्री बाबरिया ने आम बरगद के पेड़ों का धार्मिक पूजन हिंदू धर्म संस्कृति में भारतीय पूजन परम्परा का महत्व बतलाया, एवं आयोजन के लिए सभी को शुभ कामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment