श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ और श्रीरामकथा का धार्मिक अनुष्ठान 28 नवंबर से
संत के सानिध्य में नर्मदा तट पर 22 वर्षों से निरंतर चली आ रही है धार्मिक परंपरा
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। मां नर्मदा के दक्षिण तट के ग्राम खरखेड़ी टिगरिया में श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ और श्रीराम कथा का दस दिवसीय आयोजन निरंतर 21 वर्षों की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है। मां नर्मदा के अनन्य भक्त व समाजसेवी संत स्वामी श्री ब्रम्हानंद उदासीन महाराज की सद्प्रेरणा और मार्गदर्शन में यह धार्मिक अनुष्ठान होता रहा है। लगातार 14 वर्षों तक स्वामी जी की कृपा मयी उपस्थिति में पूरी गरिमा व भव्यता के साथ कार्यक्रम होता रहा। उनके ब्रम्हलीन होने से वे सशरीर नहीं है उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद व उनके द्वारा बनाई गई परंपरा का निर्वाह करते हुए श्रद्धालुओं के द्वारा पिछले वर्षों से उसी तरह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के अनेक गांवों तथा दूरदराज क्षेत्रों के श्रद्धालु भी तन मन धन से सहभागी बनते रहे हैं।
बलराम शर्मा ने बताया कि नर्मदा तट के पटे घाट पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में पूरे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां पर महायज्ञ का आयोजन पं हरिओम दुबे के आचार्यत्व में किया जाएगा। श्रीराम कथा का वाचन व्यास गादी से चित्रकूटधाम से पधार रहे अनंत श्री विभूषित हनुमत द्वार पीठाधीश्वर जगतगुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री धीरेंद्राचार्य महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4.30 बजे तक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामजी के गुणानुवाद से लाभाविंत करेंगे।
वहीं यज्ञशाला में आहुतियां प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाली जाएंगी। कथा व यज्ञ से पूर्व 28 नवंबर शनिवार को नर्मदा तट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। रामकथा व महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ 29 नवंबर रविवार से होगा। श्रीराम कथा का विश्राम और महायज्ञ की पूर्णाहुति 7 दिसंबर सोमवार को होगी। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां नर्मदा के तट पर पटेघाट और यहां पर बने प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार करने में संत ब्रम्हानंद महाराज ने विशेष रूची लेकर जीर्णोद्धार करवाते हुए घाट की जर्जर हालत में काफी सुधार करवाया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होतेे हैं।
मां नर्मदा के अनन्य भक्त व समाजसेवी संत स्वामी श्रीब्रम्हानंद उदासीन महाराज की सद्प्रेरणा व सानिध्य में निरंतर 14वें वर्ष में यह आयोजन नर्मदा तट के पटेघाट पर होगा। जिसमें पूरे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां पर महायज्ञ का आयोजन पं हरिओम दुबे के आचार्यत्व में किया जाएगा। स्वामी ब्रम्हानंद महाराज और लक्ष्मण गाैर ने बताया कि इस मौके पर कथा व्यास के रूप में विद्यावाचस्पति आचार्य डॉ रामाधार उपाध्याय प्रतिदिन दोपहर 01बजे से सायं04बजे तक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के गुणानुवाद पर कथा का वाचन करेगें। वहीं यज्ञशाला में आहुतियां प्रतिदिन प्रात:07बजे से दोपहर 12 बजे तक डाली जाएंगी। उन्होने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो बस्ती के प्रमुख मार्ग से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। वहीं कथा 17 नवंबर से कथा प्रारंभ होगी। रामकथा का समापन और महायज्ञ की पूर्णाहुति 25नवंबर को होगी।
समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि मां नर्मदा के तट पर पटेघाट और यहां पर बने प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार करने में संत ब्रम्हानंद महाराज ने विशेष रूची लेकर जीर्णोद्धार करवाते हुए घाट की जर्जर हालत में काफी सुधार करवाया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होतेे हैं।

No comments:
Post a Comment