गुुरूकुल निदेशक स्वामी ऋतस्पति नैष्ठिक मारीशस रवाना
रेलवे स्टेशन पर ब्रम्हचारियों,नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश
नर्मदापुरम। गुुरूकुल निदेशक स्वामी ऋतस्पति नैष्ठिक महामौरीशस के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर ब्रम्हचारियों, नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर कर स्वस्ति वाचन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें विदा किया।
स्वामी जी महा मौरिस देश के वैदिक सनातन धर्म के अनुयायी आर्य कुमार जगेसर ने वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए आमंत्रित किया है। मारीशस में स्थित मोसेलमा उपनगर में आर्य समाज का शताब्दी समारोह आयोजित है, जिसमें वैदिक महायज्ञ होगा। आर्य समाज के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन पूज्य स्वामीजी के करकमलों से किया जाएगा। वेदों की महिमा और वेदों पर प्रवचन भी स्वामी जी द्वारा दिए जाएंगे।
सेंटपियेर के समीप स्थित रिपाई ग्राम में भूरिन्द्रनाथ ने आर्य समाज भवन में वेद प्रचार किया के लिए स्वामी जी को आमंत्रित किया है। मौरीसस की राजधानी पोर्ट लुईस नगर में स्थित आर्यससभा के पदाधिकारी कार्यक्रम में भी स्वामीजी हिस्सा लेंगे। मॉरीशस में लगभग 600 छ: सौ आर्य समाज की और वैदिक धर्म प्रचार की संस्थाएँ हैं। वेद प्रचारिणी सभा है। श्री स्वामीजी का धर्म प्रचार कार्यक्रम 16 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा। स्वामी जी के साथ श्रीस्वामी सूर्यवेश एवं ब्रम्हचारी प्रणव आर्य भी धर्म के प्रचार-प्रसार में सहयोग देंगे।
तीन दिन तक देश के प्राचीन गुरूकुल में मनेगा वार्षिकोत्सव
सात प्रांतों के शताधिक ब्रम्हचारी ले रहे वैदिक ज्ञान की शिक्षा
गुरूकुल के वार्षिकोत्सव में आ रहे देश के अनेक क्षेत्र के वैदिक विद्वान-
नर्मदापुरम। नर्मदा तट पर स्थित 115 वर्ष प्राचीन गुरूकुल में तीन दिवसीय गुरूकुल महोत्सव का आयोजन 11 दिसंबर से शुरू होगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से वैदिक विद्वान आते हैं। जो वैदिक और आध्यात्मिक व्याख्यान देते हैं। इस समारोह की तैयारी पिछले एक देड़ माह से जारी है। यहां पर सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अनेक आर्य नेता भी शामिल होते हैं। गुरूकुल में सुबह ब्रम्हमुहुर्त से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गुंजायमान होती है। गुरूकुल की दिनचर्चा के तहत सुबह पांच बजे से गुरूकुल की यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों से हवन के साथ गुरूकुल का वार्षिक उत्सव की शुरूआत होती है। इसके साथ ही नित्य की भांति योग, आसन, व्यायाम भी हाेते हेै। यहां पर मप्र के अनेक जिलों के अलावा देश के सात प्रांतों से शताधिक ब्रम्हचारी वैदिक शिक्षा के साथ साथ आधुनिक कंप्युटर की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रथम दिन सुबह गुरूकुल में आेम के ध्वजा रोहण के साथ ही सायंकाल शोभायात्रा से वार्षिकोत्सव शुरू होता है।

No comments:
Post a Comment